{"_id":"5bafae3f867a551142223c06","slug":"153824004518-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि एनएच खंड व व्यापारियों में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि एनएच खंड व व्यापारियों में नोकझोंक
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। ऑल वेदर रोड के निर्माण के तहत देवप्रयाग बस स्टेशन पर चिह्नीकरण के लिए पहुंचे लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर की टीम और प्रभावित दुकानदारों के बीच नोकझोंक हुई। लोनिवि ने 24 घंटे के अंदर सड़क के दायरे में आ रही दुकानों को हटाने की अपील की, लेकिन दुकानदारों के आपत्ति जताने पर दो अक्तूबर तक का समय दिया गया है।
शनिवार को लोनिवि एनएच खंड की टीम सहायक अभियंता महावीर बैरवाण की अगुवाई में बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण के लिए चिह्नीकरण करने यहां पहुंची, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने बस स्टेशन क्षेत्र में 300 मीटर में चिह्नीकरण किया। चिह्नीकरण के दायरे में थाना, लोनिवि ऑफिस का आंशिक भाग, यात्री प्रतीक्षालय और यातायात कंपनी बुकिंग ऑफिस भी आ रहे हैं।
टीम ने चिह्नीकरण करते हुए कटिंग के दायरे में आ रहे व्यापारियों को 24 घंटे में दुकान खाली करने को कहा, जिस पर दुकानदार भड़क गए। व्यापारियों का कहना था कि सड़क के संबंध में अभी भी अनिश्चय की स्थिति बनी हुई है। दो दुकानों का मुआवजा दिए बगैर चिह्नीकरण करने पर काफी बहस हुई। व्यापारियों ने लोनिवि की ओर से दो दिन पूर्व बनाई गई कार पार्किंग पर सवाल उठते हुए कहा कि क्षेत्र सड़क के दायरे मेें आ रहा है। सहायक अभियंता महावीर बैरवाण ने बताया कि बस स्टेशन में चार मीटर फुटपाथ सहित 18 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। बस स्टेशन से पूर्व शांता नदी के ऊपर छह मीटर चौड़ा पुल बनेगा।