{"_id":"5bafad7f867a554f192abc66","slug":"153823985320-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियां के न पहुंचने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियां के न पहुंचने पर किया हंगामा
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी। क्षेत्र पंचायत पोखरी की त्रैमासिक बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सदन में हंगामा किया। ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बैठक में अधिकारी नहीं आ रहे हैं ऐसे में ब्लाक के गांवों का विकास कैसे होगा।
ब्लाक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक शुरू हुई लेकिन ग्यारह बजे तक कोई भी जिलास्तरीय अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा। इस पर ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आधा घंटे तक सदन में हंगामा किया। ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी के हस्तक्षेप के बाद पंचायत प्रतिनिधि शांत हुए। इसके बाद शुरू हुई बैठक में खन्नी गांव के प्रधान रोशन लाल ने पोखरी-वल्ली-हरिशंकर मार्ग निर्माण में कटे खेतों का मुआवजा देने, सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्रपाल भंडारी ने पोखरी-हापला-गोपेश्वर मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुश्तों के पुनर्निर्माण की मांग उठाई। ब्राह्मण थाला की प्रधान सरिता भट्ट ने मोहनखाल-ताली-कंसारी सड़क पर धीमी गति से निर्माण कार्य होने की शिकायत की। क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदा देवी ने क्षेत्र पंचायत निधि में आवंटित बजट की जांच की मांग और कोठी गांव के प्रधान सूरज रावत ने कहा कि गांव के लिए सप्लाई हो रही पेयजल लाइन की मरम्मत की मांग उठाई। बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी विक्रम लाल शाह ने किया। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख वीरेंद्र बर्तवाल भी मौजूद थे।