{"_id":"5bae8da8867a55231547f422","slug":"153816616618-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकृत श्रमिकों को ग्राम प्रधान ने बांटे प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकृत श्रमिकों को ग्राम प्रधान ने बांटे प्रमाण पत्र
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजीकृत श्रमिकों को ग्राम प्रधान ने बांटे प्रमाणपत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
श्यामपुर। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत शुक्रवार को लेवर नेट की ओर से पंजीकृत श्रमिकों को प्रमाणपत्र बांटे गए। श्रम विभाग की ओर से लेवर नेट के माध्यम से क्षेत्र के करीब 500 श्रमिकों को प्रशिक्षण दिया गया है।
बापूग्राम स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम प्रधान अनीता असवाल ने श्रमिकों को प्रमाण बांटे। ग्राम प्रधान अनीता असवाल ने बताया कि श्रम विभाग की ओर से लेवर नेट समिति के माध्यम से क्षेत्र के पुरुषों व महिलाओं को भवन निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के बाद पंजीकृत पुरुष व महिला श्रमिकों को विभाग की ओर से 2000 रुपए प्रोत्साहन राशि के तौर पर दी जाएगी। उक्त धनराशि सीधे श्रमिकों के बैंक खाते में जाएगी। लेवर नेट के ट्रेनर ललित वैसला ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत क्षेत्र के श्रमिकों को भवन निर्माण से संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके तहत शटरिंग, प्लेविंग, सरिया मोड़ने, बढ़ई गिरी, पेंटिंग, इलेक्ट्रिकल आदि प्रशिक्षण शामिल हैं। इस अवसर पर ट्रेनर अनिल रावत, अतुल कुकरेती, शिवम रोहिला, अभिषेक रतूड़ी, सूरज राठौर, हिमांशु प्रशांत, अमित आदि मौजूद रहे।