फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरलीकरण से बनेगी हिंदी जनसामान्य की भाषा: कुलपति

सरलीकरण से बनेगी हिंदी जनसामान्य की भाषा: कुलपति

Fri, 28 Sep 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
सरलीकरण से बनेगी हिंदी जनसामान्य की भाषा: कुलपति
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के हिंदी राजभाषा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित हिंदी पखवाड़ा का समापन हो गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिड़ला परिसर स्थित सीनेट हॉल में आयोजित हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि हिंदी भाषा का सरलीकरण किया जाना चाहिए, जिससे यह जन सामान्य की भाषा बन सके। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. मंजुला राणा ने कहा कि हिंदी एक भाषा नहीं बल्कि कौशल है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा भी की गई। भाषण प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, कविता द्वितीय, स्वाति तृतीय व वैभव सकलानी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कविता पाठ में क्रमश: सीमा, नेहा, प्रदीप कुमार पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। सोनम बडोनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जबकि निबंध प्रतियोगिता में सौम्य बडोनी को पहला, नेहा को दूसरा और सीमा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। आकृति लखेड़ा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में राजभाषा प्रकोष्ठ की समन्वयक डा. गुड्डी बिष्ट , कुलसचिव डा. एके झा, डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डा. अनूप सेमवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed