{"_id":"5babde75867a557feb4e33ae","slug":"153799024013-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग ने की शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी,अघोषित आय के दस्तावेज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग ने की शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी,अघोषित आय के दस्तावेज मिले
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बिल्डरों के ठिकाने पर पहुंचे आयकर अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के पांच बिल्डरों के 10 ठिकानों पर दस्तक दी। इस दौरान अधिकारियों को अघोषित आय से संबंधित कई दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। जांच की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। दूसरी ओर आयकर अधिकारियों के अचानक पहुंचने से शहर के व्यापारियों में दिनभर हड़कंप की स्थिति रही।
बताया कि देहरादून से आयकर विभाग के आला अधिकारी बुधवार को दल-बल व पुलिस सुरक्षा के साथ ऋषिकेश पहुंचे। इसके बाद उन्होंने शहर के पांच बिल्डरों के दस ठिकानों पर एकसाथ दस्तक दी। इस दौरान टीम ने बिल्डरों के झंडा चौक, लाजपतराय मार्ग, मुखर्जी मार्ग, घाट रोड आदि ठिकानों पर जांच की। सूत्रों के अनुसार टीम को बिल्डरों के ठिकानों से अघोषित आय से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। बताया जा रहा है कि बिल्डरों ने शहर के विभिन्न इलाकों में हाल ही में बड़ी बड़ी व्यावसायिक इमारतें बनाई हैं। इसको लेकर आयकर विभाग को टैक्स की चोरी की शिकायत मिली थी। हालांकि आयकर विभाग की ओर से अघोषित आय से संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। वहीं इस कार्रवाई से नगर क्षेत्र के तमाम कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।