{"_id":"5babb701867a5501332a693e","slug":"153798014018-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चलेंगी टैक्सियां, ग्रामीण यातायात ठप होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चलेंगी टैक्सियां, ग्रामीण यातायात ठप होने के आसार
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग/गैरसैंण। वाहनों में उच्च गुणवत्तापरक स्पीड गवर्नर लगाने, रोड टैक्स से सड़कों की स्थिति को सुधारने सहित कई मांगों को लेकर टैक्सी-मैक्सी महासंघ बृहस्पतिवार (आज) से वाहनों का संचालन बंद रखेगा। ऐसे में कर्णप्रयाग, गैरसैंण सहित पिंडर घाटी के ग्रामीण सड़कों पर यातायात ठप होने के आसार बन गए हैं। मुख्य मार्गों पर आवागमन के लिए बसों का ही सहारा रहेगा। बुधवार को मामले को लेकर गैरसैंण में टैक्सी चालकों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
कर्णभूमि टैक्सी यूूनियन के अध्यक्ष डा. एमएम नवानी, मां उमा देवी टाटा सूमो यूनियन के अध्यक्ष रामकृष्ण भट्ट, रामगंगा टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दान सिंह नेगी सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार जबरन पुराने वाहनों पर स्पीड गवर्नर लगवा रही है। इससे नाराज टैक्सी-मैक्सी महासंघ ने वाहनों के कागजात परिवहन विभाग में जमा करने का एलान किया है। गैरसैंण में रैली के दौरान कुंवर सिंह रावत, शरीफ, आनंद सिंह, बलवंत सिंह, शंभू प्रसाद, कुंदन सिंह, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद थे।