फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 26 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
गोपेश्वर। अमरपुर-रैतोली-नरगोली-कम्यार मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग के लिए ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मांग के संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया और तीन दिनों में सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मांग के समर्थन में बुधवार को ग्यारह बजे ग्रामीण कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे और लोनिवि पर सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिबोधनी खत्री और उप प्रधान प्रदीप नेगी के नेतृत्व में ग्रामीण डीएम से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि दो वर्ष पूर्व शासन से सात किलोमीटर अमरपुर-कम्यार सड़क निर्माण की स्वीकृत मिली थी लेकिन अभी तक लोनिवि की ओर से कार्य पूरा नहीं किया गया है। सड़क निर्माण से क्षेत्र में पैदल रास्ते भी तहस-नहस पड़े हुए हैं, जिससे ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने तीन दिन में सड़क पर कार्य शुरू न होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने लोनिवि के अधिकारियों को फोन पर शीघ्र सड़क निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान नरेश लाल, ममंद अध्यक्ष हीरा देवी, जगत सिंह, दिलवर सिंह, नंदन, प्रमोद, वीरेंद्र, सुनीता, पूरन, सोबत सिंह, अवतार सिंह, शूर सिंह, मंगल सिंह और गोपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed