फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भद्रकाली और आकाश भैरव के दर्शनों के लिए दूर दूर से पहुंच रहे हैं श्रद्घालु

भद्रकाली और आकाश भैरव के दर्शनों के लिए दूर दूर से पहुंच रहे हैं श्रद्घालु

Sun, 23 Sep 2018 09:24 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
भद्रकाली और आकाश भैरव के दर्शनों के लिए दूर दूर से पहुंच रहे हैं श्रद्घालु
कर्णप्रयाग। जगत कल्याण के लिए टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्र की मिश्रवाण गांव की श्रीभद्रकाली भ्रमण पर निकली हैं। उनके दर्शनों के लिए यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान श्रद्धालु भद्रकाली और भैरव देवता की पूजा अर्चना करने के लिए दूर दूर से पहुंच रह हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह को यहां पूजा के लिए रिठोली, बधाणी, शक्तिनगर, सेमीग्वाड़, गोपेश्वर, लंगासू, सिमली, सेम आदि गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। इसके बाद यहां लोगों ने श्री भद्रकाली, आकाश भैरव और अन्य देवताओं की पूजा अर्चना की। देवी ने और आकाश भैरव की डोलियों ने नृत्य कर लोगों को आशीष दिया। इस दौरान देव डोलियों द्वारा समस्याग्रस्त श्रद्धालुओं का चयन करना और फिर उनकी समस्या का निवारण करना लोगों में कौतूहल बना है। काली के पुजारी रैपाल मिश्रवाण ने बताया कि देवी की डोली लिखकर लोगों को समाधान बताती है। दोपहर तक पूजा अर्चना के बाद यहां श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। इसमें वेदव्यास कथा वाचक आचार्य बिहारी लाल सेमवाल ने कहा कि सदाचरण ही ईश्वरीय भक्ति का गुण है। इससे समस्त विश्व का कल्याण और शांति हो सकती है। कथा के बाद देवडोलियों ने नृत्य किया। कार्यक्रम में आचार्य रविंद्र चमोली, डा. एमएम नवानी, डा. विजया नवानी, रुचि डिमरी, अंकित पैन्यूली, महावीर मिश्रवाण, भगवान मिश्रवाण, बीरेंद्र मिगंवाल, दमयंती रतूड़ी, किशोरी रतूड़ी, ओपी नैनवाल, बीएन सेमवाल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण और देव नृत्य देख कर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed