{"_id":"5ba557b3867a55019d617679","slug":"153756252811-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"या हुसैन की सदाओं के बीच निकले ताजिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
या हुसैन की सदाओं के बीच निकले ताजिया
Updated Sat, 22 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। दस मोहर्रम पर शुक्रवार को विकासनगर बाजार में ताजिया निकाले गए, वहीं हरिपुर कालसी में मातमी जुलूस निकाला गया। या हुसैन की सदाओं पर छुरियों और जंजीरों से अपने आप को लहूलुहान किया गया।
अंजुमन मोहर्रम तंजीम समिति की ओर से विकासनगर बाजार में ताजिया निकाले गए। ताजिया के साथ निकाला जुलूस डाकपत्थर रोड, मुख्य बाजार होते हुए बाबूगढ़ स्थित ईदगाह में संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल युवाओं न अखाड़ा खेला। लाठियों से हैरतअंगेज करतब दिखाए। गत्का पार्टियों ने तलवारबाजी के करतब दिखाकर सबको हैरान कर दिया। शहीदे करबला हजरत इमाम हुसैन की याद में मर्सिया पढ़ा गया। वक्ताओं ने लोगों से इमाम हुसैन के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने हुसैन की तरह जुल्म का डटकर सामना करने को कहा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष एम यासीन मिर्जा, सचिव आबिद मिर्जा, फखरूद्दीन, अब्दुल वहीद मिर्जा, फरीद अंसारी, फईम अंसारी, गुलजार अहमद, अमजद मिर्जा, जावेद खान आदि मौजूद रहे।
वहीं, हरिपुर-कालसी में बलती समुदाय के लोगों ने मातमी जुलूस निकाला। जुलूस में इमाम हुसैन की सदाओं के बीच लोगों ने खुद को छुरियों और जंजीरों से लहूलुहान किया। कालसी स्थित इमामबाड़ा से शुरू हुआ जुलूस जाफरिया मुहल्ला होते हुए करबला में संपन्न हुआ।