फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कबड्डी में नैनीताल और टिहरी की टीम सेमीफाइनल में

कबड्डी में नैनीताल और टिहरी की टीम सेमीफाइनल में

Sat, 22 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में नैनीताल और टिहरी की टीम सेमीफाइनल में
- दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख तारा देवी ने किया। छात्रों ने जौनसारी, गढ़वाली और कुमाऊंनी संस्कृति की मनमोहक झलक बिखेरी। पहले दिन खेले गए बालिका वर्ग के मुकाबलों में नैनीताल ने उत्तरकाशी और टिहरी ने चमोली को हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई।

बालक वर्ग में हरिद्वार ने नैनीताल और देहरादून ने पौड़ी, बागेश्वर ने टिहरी और चमोली ने अल्मोड़ा को हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले खेले गए बालक वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में देहरादून ने पौड़ी की टीम को 34-19 के अंतर से मात दी। बालिका वर्ग का पहला मैच अल्मोड़ा और देहरादून के बीच खेला गया। जिसमें देहरादून की टीम ने अल्मोड़ा को 27-14 के अंतर से मात दी। दूसरा मैच हरिद्वार और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। जिसमें हरिद्वार ने जीत दर्ज की। मनोज रतूड़ी, कुंवर सिंह राय, रवि रावत, ए रहमान, अजय कुमार, नितिन राठी, जयदेव रावत, केएस मटूड़ा, सीपी नेगी, अजय गिरी, सुदेश पंवार, निर्मला रावत, निशा खत्री, सोनिया जैन प्रद्युम्मन राणा, जेसी चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह, प्रधानाचार्य महावीर चौहान, रणवीर चौहान, जागेंद्र सिंह चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed