{"_id":"5ba40827867a557ebb22e1b7","slug":"15374766284120-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 120 रोगियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 120 रोगियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 120 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान उन्हें दवा भी उपलब्ध कराई गई। बृहस्पतिवार को देहरादून रोड स्थित एक शोरूम में आयोजित चिकित्सा शिविर का कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने शुभारंभ किया। शिविर में रोगियों के दांत, नेत्र व शुगर आदि की जांच की गई। इस मौके पर दंत रोग विशेषज्ञ श्री साईं फेमली डेंटल केयर के डॉ. गगन शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजे नेगी ने रोगियों का परीक्षण किया जबकि शुगर की जांच श्री सत्य साईं पैथोलॉजी सेंटर की ओर से की गई।
इस मौके पर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने निशुल्क शिविर के आयोजन के लिए लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कैंप के आयोजन से जरुरतमंदों को मदद मिलती है और लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हैं। क्लब अध्यक्ष अतुल जैन ने कहा की भविष्य में भी संस्था इस तरह के निशुल्क शिविरों का नियमित आयोजन करेगी। इस अवसर पर मयंक गुप्ता, अर्नव गुप्ता, सागर ग्रोवर, सुमित चोपड़ा, प्रशांत, मानव जौहर, आशीष अग्रवाल, अरविंद किंगर, सुशील छाबड़ा, पुनीत गर्ग, विनीत गुलाटी, विशाल कक्कड़, मनोज बत्रा, पुनीत गुप्ता, धीरज मखीजा, अभिनव गोयल, अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद थे।