{"_id":"5ba40824867a557f534551b9","slug":"153747662519-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन परिसर में की साफ सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन परिसर में की साफ सफाई
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी में स्वच्छ भारत अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य टिकट निरीक्षक राकेश कुमार सूरी ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत स्टेशन परिसर में सफाई की गई, जिसमें रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान स्टेशन प्लेटफार्म, मुख्य गेट, प्रतीक्षालय कक्षों आदि स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। रेलकर्मियों ने स्वच्छता को लेकर शपथ ली और स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक बीएस रावत, स्टेशन अधीक्षक राजपाल मीना, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक एके शर्मा, स्टेशन मास्टर अमित उनियाल आदि मौजूद थे।
वहीं राजकीय चिकित्सालय में पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में चिकित्सकों के साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों ने साफ सफाई की। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि देश को स्वच्छ रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना होगा। अभियान में डॉ. संतोष कुमार पंत, डॉ. एमके पांडे, डॉ. यूएस खरोला, बीएस टोलिया, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।