फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नोटिस के खिलाफ तहसील परिसर में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

नोटिस के खिलाफ तहसील परिसर में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 21 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
नोटिस के खिलाफ तहसील परिसर में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। हाईकोर्ट के आदेश पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की ओर से रिहायशी क्षेत्र गंगानगर में प्रतिष्ठान संचालित करने वाले व्यापारियों को जारी नोटिस से हड़कंप मच गया है। गंगानगर अंतर्गत सोमेश्वर मंदिर मार्ग के दुकानदारों ने नोटिस निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद व्यापारियों ने तहसील पहुंचकर स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बृहस्पतिवार को गंगानगर में व्यापारियों ने एचआरडीए के नोटिस को लेकर बैठक की। पूर्व पालिका सभासद बृजपाल सिंह राणा ने बताया कि पूर्व में एक पीआईएल पर हाईकोर्ट ने तीर्थनगरी में आवासीय क्षेत्रों में बनी दुकानों को सील करने के आदेश जारी किए थे, जिसे लेकर एचआरडीए ने सोमेश्वर मंदिर मार्ग के दुकानदारों को सप्ताहभर में दुकानों का स्वरूप आवासीय भवनों में परिवर्तित करने को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि वह 1976 में फैमिली प्लानिग के तहत पट्टाधारक हैं। वह यहीं पर स्वरोजगार के तहत छोटी छोटी दुकानें खोलकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। इनमें कई विधवा महिलाएं भी शामिल हैं। मगर, अब उनके रोजगार को ही खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि नोटिस मिलने से रोजगार खत्म होने की आशंका से वह भयभीत हैं। पूर्व सभासद राणा ने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा इस बाबत कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से मिलकर उनसे भी समस्या के निस्तारण की मांग की गई है। जिस पर उनियाल ने उन्हें समाधान का आश्वासन दिया है। स्थानीय दुकानदारों ने क्षेत्र में प्रदर्शन के बाद तहसील प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में गोकुल सिंह नेगी, परमानंद गैरोला, राम सिंह राणा, उत्तम सिंह राणा, बुद्धि रयाल, सुल्तान सिंह कैंतुरा, दुष्यंत कुमार, ओमप्रकाश कुलियाल, मदन सिंह रावत, दलीप सिंह कैंतुरा, जगवीर सिंह, दिनेश रावत, सुरेश रस्तोगी, आकाश दीप, जगदीश प्रसाद कैंतुरा, अतर सिंह, मुकेश बिजल्वाण, सुनील राणा, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, अजय कुमार, भीमराज जोशी, रामदयाल पुंडीर, सुल्तान सिंह, सत्यप्रकाश भट्ट, पूर्णानंद सती आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुुकानदारों ने खुद ही हटाया अतिक्रमण
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद जारी नोटिस के बाद कई स्थानों पर दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण की जद में आ रहे हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों नगर निगम, लोनिवि नेशनल हाईवे, एचआरडीए द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण चिह्नित कर नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद शहर में लक्ष्मणझूला मार्ग, तिलक रोड, हरिद्वार मार्ग आदि पर व्यापारियों ने अतिक्रमण की जद में आ रहे भूभाग को तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed