{"_id":"5ba4081d867a557f58789483","slug":"15374766182-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी छात्रों ने निकाली जनजागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी छात्रों ने निकाली जनजागरूकता रैली
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की एनसीसी यूनिट ने स्वच्छता अभियान के तहत जनजागरुकता रैली निकाली। इस मौके पर एनसीसी के कैडेट्स ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बृहस्पतिवार को एसबीएम इंटर कॉलेज परिसर से जनजागरुकता रैली को प्रधानाचार्य दिवाकर भानुप्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर शांतिनगर, बनखंडी, गंगानगर होते हुए विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने ‘हम सबका यही है नारा स्वच्छ भारत हो हमारा’ आदि नारे लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
प्रधानाचार्य डीबीवीएस रावत ने कहा कि स्वच्छता का कोई अन्य विकल्प नहीं है, यदि हम अपने क्षेत्र, घर व आसपास स्वच्छ रखेंगे, तो बीमारियों से भी बचाव होगा और सभी स्वस्थ रहेंगे। मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशभर में स्वच्छता अभियान चलाकर देश को बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। स्वच्छ वातावरण से ही देश का विकास संभव है। इस अवसर पर सूबेदार लक्ष्मण सिंह, नायक महिपाल सिंह, लखविंदर सिंह, रंजन अंथवाल, विकास नेगी आदि मौजूद थे।