{"_id":"5ba276d6867a555b081a9b01","slug":"15373738913-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि की अव्यवस्थाओं पर एनएसयूआई हुई मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि की अव्यवस्थाओं पर एनएसयूआई हुई मुखर
Updated Wed, 19 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की अव्यवस्थाओं पर एनएसयूआई मुखर हो गई है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विवि के अधिकारियों पर अधिकतर मुख्यालय से बाहर रहने का आरोप लगाते हुए छात्र हित के कार्य प्रभावित होने की बात कही है। एनएसयूआई ने जल्द व्यवस्था न सुधारे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ता छात्रों की कुछ मांगों के लेकर विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचे। यहां पहुंचने पर पता चला कि मुख्यालय में कुलपति व कुलसचिव दोनों मौजूद नहीं हैं। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मनोज रावत ने कहा कि विवि के अधिकारी अधिकतर मुख्यालय से गायब रहते हैं। पूछे जाने पर बताया जाता है कि विभागीय कार्य से बाहर गए हुए हैं। रावत ने कहा कि अधिकारियों के मुख्यालय से नदारद रहने से छात्र हित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही विवि के अधिकारियों ने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी। आक्रोश जताने वालों में सत्यम कालरा, पंकज जोशी, सूरज गुसांई, उपेंद्र कुंवर, मंजीत रावत व राहुल किशोर आदि शामिल थे।