{"_id":"5ba166f5867a557ea274d8aa","slug":"15373042914-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
चकराता। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी कंदाड़-इंद्रोली मोटर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार न आने पर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बाजार में लोनिवि के अधिकारियों के खिलाफ जुलूस निकाला। इसके बाद उन्होंने तहसील में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठक कर धरना शुरू कर दिया है। कहा कि यदि शीघ्र सड़क की गुणवत्ता में सुधार न आने पर आमरण अनशन की भी चेतावनी दी।
मंगलवार को लोगाें ने मुख्य बाजार में लोनिवि(पीएमजीएसवाई) कालसी के अधिकारियों के खिलाफ जुलूस भी निकाला। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में इंद्रोली और कंदाड़ गांव के लोग शामिल हुए। चुंगी चौक से शुरू हुआ जुलूस वीर केसरी मार्केट, शहीद चौक, सदर बाजार होते तहसील चकराता में संपन्न हुआ। इसके बाद उन्होंने तहसील में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधान केशर सिंह चौहान और पूर्व बीडीसी मेंबर तिलक सिंह ने भी धरने का समर्थन किया।
लोगों ने आरोप लगाया कि इन दिनों खारसी मोटर मार्ग से इंद्रोली और कंदाड़ गांव के लिए सड़क कटिंग का काम चल रहा है, लेकिन सड़क की कटिंग मानकानुसार नहीं की जा रही है। कई जगहों पर सड़क की चौड़ाई बेहद कम है। स्क्रबरों की हालत भी दयनीय बनी हुई है। इसके साथ ही इन दिनों सड़क पर रोड़ी बिछाने का काम चल रहा है। लेकिन रोड़ी की क्वालिटी भी बेहद घटिया है। कहा शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क की सुध नहीं ली। ठेकेदार मनमर्जी से सड़क पर काम करा रहा है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा यदि सड़क की गुणवत्ता में सुधार नहीं आता तो उन्हें क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील करने को मजबूर होना पड़ेगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में गुमान सिंह, केशर सिंह चौहान, तिलक सिंह, संजय चंद्र सिंह, राजू रणवीर सिंह, अरविंद सिंह, सरन सिंह, मुन्ना, भगत सिंह, शूरवीर सिंह, कुंदन सिंह, अर्जुन सिंह, परम सिंह, खजान सिंह, चमन सिंह आदि शामिल रहे।