फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरस्वती शिशु मंदिरों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई संपन्न

सरस्वती शिशु मंदिरों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई संपन्न

Fri, 14 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिरों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई संपन्न

विज्ञापन
गौचर। विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों की दो दिवसीय जनपदीय खेलकूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिताओं में थराली संकुल ने प्रथम, गोपेश्वर संकुल ने द्वितीय और जोशीमठ संकुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सरस्वती शिशु मंदिर गौचर के छात्र अभिलाष ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप हासिल की। खो-खो प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में थराली संकुल प्रथम और प्राथमिक वर्ग में गोपेश्वर प्रथम रहे, जबकि प्रश्न मंच में नारायणबगड़ संकुल अव्वल रहा। भाषण प्रतियोगिता में नंदप्रयाग के दिव्यांशु, गोलाफेंक बालिका वर्ग में थराली की इशिका प्रथम और इसी प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में तपोवन के प्रियांशु प्रथम और प्राथमिक वर्ग में जोशीमठ के श्रीदेव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डा. उदय सिंह राजपूत, डायट के प्राचार्य केसिंह, महाराज सिंह लिंगवाल, मुरलीधर चंदोला, नरेश, कमलकांत कांडपाल और अनिल नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed