{"_id":"5b9ace94867a5501350ae4de","slug":"153687206815-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों और पंडालों में विराजे गणपति बप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों और पंडालों में विराजे गणपति बप्पा
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
शंखध्वनि और घंटे-घड़ियालों की मंगल ध्वनि के बीच हाथों में मोदक और सिर पर मुकुटधारी विनायक श्री गणेश बृहस्पतिवार को शहर और देहात के तमाम पूजा पंडालों में विराजमान हो गए। इसके साथ ही गजानन की पूजा अर्चना का दौर भी शुरू हो गया। पहले दिन जगह-जगह धूप, दीप और अगरबत्ती की सुगंध के बीच गणपति बप्पा की आरती उतारी गई। गणेश जी को देशी घी से निर्मित मोदकों का भोग लगाया गया।
अनंतेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित गणपति महोत्सव में कलश यात्रा के साथ गणपति बप्पा को पंडाल में विराजमान कराया गया। मंदिर में विधि विधान और पूजा अर्चना के बाद गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित की गई। इस मौके पर धीरेंद्र तड़ियाल, राजीव शर्मा, देवेश्वरी बिडालिया, कमलेश मित्तल, भावना, सीमा ममगाई, किरण वालिया, नेहा शर्मा, मीना परमार, आरती तड़ियाल, अमरावती नेगी, सुशीला नेगी, रेखा थपलियाल, पितांबर, संजीव चौहान, मनोज चौहान, अमर शर्मा, पवन कुमार, भरत नेगी आदि मौजूद रहे।
डाकपत्थर स्थित जूनियर इंजीनियर क्लब में भी वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान पूरा माहौल गणेश भगवान के जयकारों से गूंज उठा। शाम के समय गणेश भगवान की आरती उतारी गई। लोगों को लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर आयुष गोयल, मनीष चतुर्वेदी, सौरभ उनियाल, शुभम भटनागर, दिलिप आदि मौजूद रहे। उधर, सेलाकुई स्थित शिव मंदिर में गणपति युवा मंडल के तत्वावधान में गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापना की गई। सुबह और रात्रि को भगवान गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान, अशोक नेगी, संदीप, महेश, कैप्टन (सेवानिवृत्त) वीर सिंह रावत, कमल रावत, अजय क्षेत्री, शोभित धनई, डालचंद, पं. पंकज पुरोहित आदि मौजूद रहे। लेहमन रोड स्थित मंदिर, डाकपत्थर स्थित डांडा बस्ती, सेलाकुई और लांघा रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र, हरबर्टपुर में भी जगह-जगह गणपति बप्पा की स्थापना की गई।