{"_id":"5b997a43867a557ec232cdfe","slug":"153678494719-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पर गिरा बोल्डर, दंपति जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पर गिरा बोल्डर, दंपति जख्मी
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। यमकेश्वर के घट्टूगाड़ सिलोगी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक कार पर पहाड़ से अचानक बोल्डर आ गिरा, जिसमें कार सवार दंपति जख्मी हो गए। इस दौरान कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में तीन माह के नवजात को चोटें नहीं आई। स्थानीय लोगों ने घायलों को एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह यमकेश्वर ब्लॉक स्थित ग्रामसभा बिजनी निवासी दीपक बिष्ट (31) व उनकी पत्नी आराधना (28) तीन माह के नवजात के टीकाकरण के लिए कार से मोहनचट्टी अस्पताल आ रहे थे। इसी बीच घट्टूगाड़-सिलोगी मोटर मार्ग पर मोहनचट्टी के समीप उनकी कार पर पहाड़ से एक बोल्डर आ गिरा। कार पर बोल्डर गिरने से उसमें सवार दंपति घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े। उन्होंने घायलों को ऋषिकेश के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि हादसे में नवजात को चोट नहीं आई है, वह सकुशल है। घायलों की हालत भी खतरे से बाहर है।