{"_id":"5b96a2cf867a55013061b1bf","slug":"15365987204-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल-दमाऊं के साथ तहसील में गरजे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल-दमाऊं के साथ तहसील में गरजे ग्रामीण
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। दस किलोमीटर पाखी-ह्यूणा-लांजी-पोखनी-द्वींग सड़क के निर्माण की मांग के लिए ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊं और भाणा-भंकोरों के साथ नगर में प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीण तहसील परिसर पहुंचे और यहां धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
ग्राम प्रधान भादी देवी और सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं और भाणा-भंकारों के साथ ब्लॉक मुख्यालय से तहसील परिसर तक रैली निकाली और प्रदर्शन किया। जुलूस तहसील परिसर में पहुंचते ही सभा में तब्दील हो गया। सभा में सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश राणा ने कहा कि वर्ष 2013 में दस किलोमीटर पाखी-ह्यूणा-लांजी-पोखनी-द्वींग सड़क को शासन से निर्माण की स्वीकृति मिली थी। साढ़े चार साल बाद भी सड़क निर्माण कार्य वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर लटका हुआ है। सड़क न बनने से ग्रामीणों को आज भी गंतव्य तक जाने के लिए मीलों दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। इस मौके पर रघुवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश चंद्र सती, कांति देवी, कुसुम, आशा, कमला, पुष्पा, चंपा, रोशनी, ममता, विशेश्वरी, सरोजनी देवी और पूजा आदि मौजूद थे।
लोनिवि से पाखी-ह्यूंणा मोटर मार्ग की रिपोर्ट मांगी जाएगी। वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ है। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से भी रिपोर्ट मांगी जाएगी। - योगेंद्र सिंह, एसडीएम, जोशीमठ।