{"_id":"5b96a21b867a55013e75b834","slug":"153659854020-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना प्रभावित आंदोलनकारियों ने किया सरकार की बुद्धी शुद्धि के लिए यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना प्रभावित आंदोलनकारियों ने किया सरकार की बुद्धी शुद्धि के लिए यज्ञ
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। मांगों पर कार्रवाई न होने से श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों ने शासन प्रशासन व परियोजना संचालन कंपनी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। प्रभावितों ने सरकार व परियोजना संचालन कंपनी की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ आयोजित किया। साथ ही राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
तहसील मुख्यालय के रामलीला मैदान में श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का अनशन सोमवार को भी जारी रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में धरना स्थल पहुंचे प्रभावितों ने शासन-प्रशासन व परियोजना संचालन कंपनी की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ आयोजित किया। अनशनकारी दौलत कुंवर व ओमप्रकाश थपलियाल ने कहा कि प्रभावित विगत 27 दिनों से आंदोलित है, लेकिन शासन प्रशासन व परियोजना संचालक कंपनी की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रभावितों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न हुई तो आंदोलन की नई रणनीति तैयार कर दी जाएगी। इस मौके पर सुनीता पांडे, सरोजनी देवी, सरस्वती, कमला, रूपा, मंजू, अनीता, मुकेश बर्तवाल राजेंद्र मुयाल, सतीश थपलियाल, लखपत रावत, रघुवीर कोहली, महादेव प्रसाद आदि मौजूद थे।