{"_id":"5b8ebe81867a554853766cb5","slug":"15360815235coordination-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन हुई लामबगड़ में वाहनों की आवाजाही सुचारु-COORDINATION","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन हुई लामबगड़ में वाहनों की आवाजाही सुचारु-COORDINATION
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे मंगलवार को तीसरे दिन वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हो गया है। लामबगड़ नाले में मेकाफेरी कंपनी की जेसीबी मशीन और मजदूरों ने पत्थरों का भरान कर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। हालांकि यहां अभी भी खतरा बरकरार है।
पूर्वाह्न 11 बजे हाईवे खुलने के बाद 477 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे, जबकि 208 तीर्थयात्री अपने वाहनों से बदरीनाथ के दर्शन कर अपने गंतव्य को लौटे। मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहने से मेकाफेरी कंपनी की ओर से जेसीबी मशीन से लामबगड़ भूस्खलन जोन में मलबे को हटाकर हाईवे को व्यवस्थित किया गया। गत शनिवार रात को भारी बारिश के कारण लामबगड़ नाले का जलस्तर बढ़ गया था, जिससे यहां हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा बह गया और हाईवे पर बोल्डर आ गए। लगातार मौसम खराब रहने से हाईवे को सुचारु नहीं किया जा सका था। मंगलवार को सुबह सात बजे से हाईवे खोलने का काम शुरू हुआ। जेसीबी और मजदूरों की मदद से हाईवे के हिल साइड पसरे मलबे और बोल्डरों को हटाया गया, जिसके बाद पूर्वाह्न ग्यारह बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया।
जोशीमठ के एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि लामबगड़ चट्टान और नाले में मौसम सामान्य होने के बाद ट्रीटमेंट कार्य होगा। मंगलवार को हाईवे पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है।