{"_id":"5b8ebd6d867a55487029c870","slug":"15360812473-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा के जयकारों से गूंजा कोठा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा के जयकारों से गूंजा कोठा गांव
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। घाट के कुरूड़ सिद्धपीठ से चली मां नंदा की डोली नारायणबगड़ ब्लाक के कोठा गांव पहुंची। यात्रा पथ पर भूस्खलन, गदेरे के उफान और अन्य दुश्वारियों के चलते नंदा की डोली कोठा गांव में सोमवार रात 12 बजे पहुंची। रात होने के बावजूद यहां श्रद्धालु डटे रहे और नंदा का स्वागत कर पूजा की। कोठा गांव में प्रवास के बाद मां नंदा बुधवार को सिलोड़ी गांव के लिए रवाना होंगी।
सोमवार को नंदाक क्षेत्र के भेंटी गांव से नंदा की डोली कोठा के लिए रवाना हुई थी, लेकिन स्यांरी गांव में चार घंटे के व्यवधान के चलते नंदा की डोली कोठा रात्रि 12 बजे पहुंची। इसके बाद भी अपनी आराध्य देवी नंदा के दर्शनों के लिए यहां लोग जमे रहे। गांव में मां नंदा के पहुंचते ही कोठा गांव नंदा के जयकारों से गूंज उठा। रात्रि भर मां नंदा के जगराते गाए गए। मंगलवार सुबह पुजारी मंशाराम गौड़, बच्चीराम गौड़, योगेश्वर प्रसाद गौड़, कमला प्रसाद गौड़ ने मां नंदा की पूजा की। इसके बाद ग्रामीणों और ध्याणियों ने मां नंदा को शृंगार सामग्री अर्पित की और भोग लगाया। रतगांव से आए जागर गायक जयवीर फर्स्वाण और सिलोड़ी के जागर गायक दुलप सिंह ने मां नंदा के जागर गाए। इस अवसर पर महामृत्युंजय महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष बृजमोहन बुटोला, दिनेश बुटोला, पुष्कर सिंह आदि मौजूद थे।