{"_id":"5b8c459742c792463b3b6f18","slug":"15359194977-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सिफारिशों से छात्र संघ के लिए बनेगी जंबो कार्यकारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सिफारिशों से छात्र संघ के लिए बनेगी जंबो कार्यकारिणी
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। लिंगदोह समिति की सिफारिशों के संशोधन के बाद इस बार छात्र संघ की जंबो कार्यकारिणी गठित होगी। छात्र संघ में सर्वाधिक 13 सदस्य होंगे, जिनमें से सात प्रत्यक्ष और छह अप्रत्यक्ष तरीके से चुने जाएंगे। पहली बार अपेक्षाकृत बड़ी कार्यकारिणी गठित होगी। डोईवाला महाविद्यालय समेत प्रदेश के सभी कॉलेजों में आठ सितंबर को छात्र संघ चुनाव एक साथ कराया जा रहा है। नए प्रावधानों के तहत कई बदलाव भी छात्र संघ चुनाव में हो गए हैं। इस बार के चुनावों में खास बात यह है कि कॉलेज में जंबो कार्यकारिणी अस्तित्व में आएगी। छात्र के छह मुख्य पदों के अलावा कार्यकारिणी के सात सदस्यों का भी चुनाव होगा। जबकि छात्र संघ के लिए छह अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र छात्राओं को नामित कर छात्र संघ का सदस्य बनाया जाएगा। नए प्रावधानों से छात्र संघ की कार्यकारिणी बड़ा आकार ले रही है।
छात्र संघ चुनावों के लिए गठित होने वाले जंबो कार्यकारिणी में छह सदस्य महाविद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लिए जाएंगे। मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़ ने बताया कि दो मेधावी, एक- एक एनसीसी, एनएसएस, खेल और उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थी को सदस्य बनाया जाएगा। चुनाव के बाद इनका चयन किया जाएगा। छात्र संघ छात्र समस्याओं के निदान के अलावा शासन और प्रशासन से शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति, विषय बढ़ाने के अलावा कॉलेज में सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए प्रयास करना है। नए प्रावधानों के तहत बड़ी कार्यकारिणी होने से कॉलेज समस्याओं के निदान के लिए मजबूती से प्रयास हो सकेंगे।