फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तरनतारन के सिख श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड धाम रवाना

तरनतारन के सिख श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड धाम रवाना

Mon, 03 Sep 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
तरनतारन के सिख श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड धाम रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी स्थित श्रीहेमकुंड गुरुद्वारा से रविवार को तरनतारन जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो गया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ और कीर्तन में भाग लिया। गुरुद्वारा के प्रबंधक दर्शन सिंह ने बताया कि बीते शनिवार देरशाम पंजाब के तरनतारन से 680 सिख श्रद्धालुओं का जत्था तीर्थनगरी स्थित श्री हेमकुंड गुरुद्वारा पहुंचा। यहां रात्रि विश्राम के बाद जत्था रविवार सुबह हेमकुुंड साहिब की यात्रा के पर रवाना हुआ। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने रवानगी से पूर्व सुबह गुुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ व कीर्तन में भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा कमेटी की ओर से हेमकुंड साहिब को जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की गई है। वहीं यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर यात्रियों की सुविधा के लिए सेवादार तैनात किए गए हैं। उधर, जत्थेदार सरदार फूला सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार को 680 श्रद्धालुओं के साथ जत्था तरनतारन, पंजाब से हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए निकला। बताया कि रविवार को जत्था श्रीनगर गुरुद्वारा में रात्रि विश्राम करेगा और सोमवार को गुरुद्वारा गोविंदघाट तक की यात्रा होगी। जिसके बाद गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब की 19 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed