फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चकराता में एनएयूआई ने दिव्या राणा को दिया अध्यक्ष का टिकट

चकराता में एनएयूआई ने दिव्या राणा को दिया अध्यक्ष का टिकट

Sun, 02 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
चकराता में एनएयूआई ने दिव्या राणा को दिया अध्यक्ष का टिकट
एनएयूआई ने दिव्या राणा को दिया अध्यक्ष पद का टिकट
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
चकराता। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। कॉलेज में चार सितंबर को नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रत्याशियों ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं।
छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही एनएसयूआई ने भी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। एनएसयूआई ने सभी सात पदों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर दिव्या राणा, उपाध्यक्ष पर अरविना चौहान, महासचिव पद पर सपना, सह सचिव पद पर अंकिता, कोषाध्यक्ष पद पिंकी, छात्रा प्रतिनिधि पद पर प्रियंका और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पर वीर सिंह को टिकट दिया है। वहीं एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर स्मिता तोमर, उपाध्यक्ष पर अरविना चौहान, कोषाध्यक्ष पर शोभा चौहान, यूआर पर दिव्या रावत और सहसचिव पद पर सुनीता चौहान को टिकट दिया है।
विज्ञापन

कॉलेज के इतिहास में यह पहला मौका है जब एनएसयूआई और एबीवीपी ने अपने पदाधिकारी चुनाव मैदान में उतारे हैं। इससे पूर्व बीते साल आर्यन और विकास संगठन ने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था। इसमें आर्यन छात्र संगठन ने चुुनाव में जीत हासिल करने में कामयाबी भी हासिल की थी। इस बार विकास और आर्यन दोनों ही छात्र संगठनों ने छात्रसंघ चुनाव से किनारा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed