Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cowshed: Despite spending crores, many are in a bad state

Dehradun News: 112 गोसदनों में 21 हजार गोवंश, करोड़ों खर्च के बाद भी कई बदहाल

Thu, 26 Nov 2026 07:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Cowshed: Despite spending crores, many are in a bad state
112 गोसदनों में 21 हजार गोवंश, करोड़ों खर्च के बाद भी कई बदहाल
विज्ञापन

सर्द मौसम में ठीक से नहीं हो रहा भरण-पोषण, संरक्षण पर उठ रहे सवाल
बिशन सिंह बोरा
देहरादून। उत्तराखंड में निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए सरकार हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन इसके बावजूद गोसदनों में गोवंश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रदेश के 112 गोसदनों में 21 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को रखा गया है। सर्द मौसम में इनके समुचित भरण-पोषण और देखभाल की व्यवस्था नहीं होने से गोवंश की मौत के मामले सामने आ रहे हैं।
राज्य में गोवंश के संरक्षण के लिए आबकारी विभाग से प्रति शराब की बोतल एक रुपया उपकर लिया जा रहा है। उपकर के रूप में 10 करोड़ रुपये आवंटित हैं, इसके अलावा 2026-27 के लिए 50 करोड़ रुपये राज्य सरकार की ओर से इस मद में आवंटित हैं, लेकिन कई गोसदन सरकारी आर्थिक सहायता लेने के बावजूद निराश्रित गोवंश की ठीक से देखभाल नहीं कर रहे। तो कुछ गोसदन संचालक गोवंश रखने के एवज में ढाई से तीन हजार रुपये तक ले रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए बनाई गई व्यवस्था की निगरानी और सरकारी धन के उपयोग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सर्दी के मौसम में गोवंश को पर्याप्त चारा, पानी और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बन गया है। सवाल यह भी है कि जब सरकार गोवंश के संरक्षण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है तो गोसदनों में उनकी देखभाल की स्थिति में अपेक्षित सुधार क्यों नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शहरी क्षेत्रों में शहरी विकास विभाग और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी है कि यदि निराश्रित गोवंश है तो उसे नजदीक के गोसदनों में शिफ्ट करे। गोसदनों के लिए ब्लॉक स्तर पर एसडीएम और जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित है। यदि कोई गोसदन निराश्रित गोवंश को रखने के लिए पैसों की मांग करते हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अशोक बिष्ट, संयुक्त निदेशक उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड
---
इन जिलों में हैं इतने गोसदन
देहरादून। नैनीताल के छह गोसदनों में 2988 निराश्रित गोवंश को रखा गया है। जबकि अल्मोड़ा के नौ गोसदनों में 812, पिथौरागढ़ के तीन में 429, चंपावत के पांच गोसदनों में 1079, पौड़ी गढ़वाल के 26 गोसदनों में 2700, उत्तरकाशी के नौ गोसदनों में 581, चमोली के आठ में 423, हरिद्वार के नौ में 3674, देहरादून के 12 में 4330, ऊधमसिंह नगर के छह में 2938, टिहरी गढ़वाल के नौ में 743, बागेश्वर के छह में 447 और रुद्रप्रयाग के चार गोसदनों में 210 निराश्रित गोवंश को रखा गया है। इसके अलावा 432 ग्राम गोसेवकों की ओर से भी निराश्रित गोवंश को रखा गया है।

---------
हर निराश्रित गोवंश के लिए मिलते हैं 80 रुपये
प्रदेश सरकार की ओर से निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए गोसदनों को 80 रुपये प्रति गोवंश दिया जा रहा है। इसके बाद भी कुछ गोसदनों में निराश्रित गोवंश को मुश्किल से सूखी पुआल नसीब हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed