{"_id":"5b8ac43d42c79246695ce558","slug":"153582084810-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक बुधवार को न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे जन शिकायत निवारण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक बुधवार को न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे जन शिकायत निवारण शिविर
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट। ब्लाक के दूरस्थ गांव ल्वाणी में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिविर में 71 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि अब प्रत्येक माह के बुधवार को न्याय पंचायत स्तर पर जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन होगा ताकि ग्रामीणों को समस्याओं के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़े।
पंचायती चौक में आयोजित शिविर में ल्वाणी, सूंग, मथकोट, रामणी, घूनी, कुंडबगड़, कुरुड़ और चरबंग गांव के ग्रामीणों ने घाट ब्लॉक कार्यालय तक एप्रोच रोड अभी तक न बनने की शिकायत की। डीएम ने शीघ्र एप्रोच रोड निर्माण का भरोसा दिलाया। शिविर में आयुर्वेदिक विभाग की ओर से 51, एलोपैथिक ने 64 और होम्योपैथिक के चिकित्सकों ने 54 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पशुपालन विभाग की ओर से 20 पशुपालकों को पशु बीमारी की रोकथाम के लिए निशुल्क दवाइयां बांटी गईं। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा, एसडीएम परमानंद राम, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह, देव सिंह, कृपाल सिंह, बीडीओ मोहन चंद्र आंचल, ग्राम प्रधान मथुरा देवी आदि मौजूद थे।