{"_id":"5b89a76042c792464109e653","slug":"15357479232-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य के विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य के विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में शिक्षकों की भी अहम भूमिका है। इन्वेस्टर्स मीट के माध्यम से प्रदेश में तेजी से विकास की योजना है। राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को शैलेेश मटियानी राज्य पुरस्कार से सम्मानित और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कृषाली के विदाई स्नेह समारोह के दौरान उन्हें अभिनंदन पत्र सौंपा। रामनगर डांडा थानो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर कुछ शिक्षक अपनी पहचान व्यापक स्तर पर बनाते हैं। राज्य की शिक्षा को देश और दुनिया में नाम देने में ऐसे शिक्षकों का योगदान है।
कहा कि इन्वेस्टर्स मीट के लिए उनका संपर्क बेहद प्रभावी रहा। उद्योग जगत के लोगों ने राज्य में निवेश की इच्छा व्यक्त की है। कहा कि फिल्म जगत से भी लोग उत्तराखंड में आकर काम करने की चाह रखते हैं। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कृषाली ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षक समुदाय के हितों के लिए संघर्ष और शिक्षा की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे। इस दौरान हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भी समारोह में शिक्षकों का हौसलाफजाई किया।
समारोह में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, प्रो. सुमेरचंद रवि, प्रधान राधे बहुगुणा, राजेंद्र मनवाल, नरेंद्र नेगी, ललित पंत, संजीव लोधी, प्रशांत सकलानी, लक्ष्मण सोलंकी, मनोज कृषाली, गोविंद सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह कंडारी आदि मौजूद थे।