{"_id":"5b89a75d42c792466a506bd4","slug":"15357479204-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज-विकासोत्सव में शामिल हुए स्वामी चिदानंद ने मुनि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज-विकासोत्सव में शामिल हुए स्वामी चिदानंद ने मुनि
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बृज विकासोत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुुनि भी शामिल हुए। परमार्थ निकेतन के मीडिया विभाग की ओर से बताया गया कि महोत्सव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वामी चिदानंद मुनि ने श्रीकृष्ण मंदिर के दर्शन किए, जिसके बाद झांकी स्थल जाकर विभिन्न झांकियों का अवलोकन कर प्रथम तीन झांकियों को पुरस्कृत किया गया।
वहीं नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और आश्रय सदन की माताओं द्वारा निर्मित सुगंध उत्पादों का लोकार्पण भी किया। बताया गया कि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत श्रीकृृष्ण जन्माष्टमी लीला का प्रस्तुतिकरण दिया गया। इस दौरान अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। इस दौरान हरित कुंभ के आयोजन, नदियों की स्वच्छता, नदियों में गिरते नालों के जल को स्वच्छ करना और नदी तटों पर पौधरोपण के विषय में चर्चा की गई।