फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संगठन को मजबूत करने को होगा हर प्रयास

संगठन को मजबूत करने को होगा हर प्रयास

Sat, 01 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
संगठन को मजबूत करने को होगा हर प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की शुक्रवार को डोईवाला में हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने से लेकर दिल्ली में नवंबर माह में प्रस्तावित महासम्मेलन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि समस्याओं के निदान के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन लक्सर शाखा की द्विमासिक बैठक आहूत की गई। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए नियमित अभियान चलाने का संकल्प लिया। मंडल सचिव आरबी रणाकोटि ने नवंबर माह में प्रस्तावित महासम्मेलन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में ओवरटाइम का समय पर भुगतान करने, स्टेशन मास्टर कैडर रिक्तियां, पेयजल, रेल आवास की स्थिति और स्टेशन मास्टर कार्यालय में शौचालय की व्यवस्था आदि पर चर्चा हुई। बैठक में शाखा सचिव आशीष शर्मा, पदम सिंह, जीएस परिहार, एमके सिंह, अनुराग शुक्ला, गोपाल बिष्ट, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, डीएस रावत, पंकज वर्मा, सुनील तोमर, गणेश सिंह, राजू माथुरी, केपी सिंह, शेर सिंह, संजय नेगी, आलोक कुमार आदि तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed