{"_id":"5b89a75742c79210c55f2101","slug":"15357479141-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल खिलाड़ी अभिषेक रांगड़ को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल खिलाड़ी अभिषेक रांगड़ को किया सम्मानित
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। श्रीलंका के कोलंबो शहर में 25 से 27 अगस्त के बीच आयोजित हुए साउथ एशियन गेम्स में भारतीय खेल विकास बोर्ड की फुटबॉल टीम ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 1-0 से हराकर ट्रॉफी हासिल की। प्रतियोगिता में शामिल भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी तीर्थनगरी के खैरीकलां श्यामपुर निवासी अभिषेक रांगड को फेयर प्ले अवार्ड से नवाजा गया। शुक्रवार को नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी अभिषेक रांगड़ के गृह क्षेत्र लौटने पर गढ़वाल महासभा की ओर से देहरादून रोड स्थित बजरंग मुनि सामाजिक शोध संस्थान परिसर में नागरिक अभिनंदन व सम्मान किया गया।
अभिषेक ने बताया कि वह वर्ष 2014 से भारतीय फुलबॉल टीम के ओर से खेल रहे हैं। इस बार श्रीलंका में छह देशों के बीच आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में उनके द्वारा एक दर्जन गोल दागे गए, जिसके लिए उनको फेयर प्ले अवार्ड से नवाजा गया। फुटबॉल गेम व खिलाड़ियों के प्रति उन्होंने उत्तराखंड सरकार का रवैया अत्यधिक तंग बताया। उनका कहना है कि खिलाड़ियों के सम्मान व प्रोत्साहन के मामले में राज्य सरकार को अन्य राज्यों से सबक लेना चाहिए।
गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, बजरंग मुनि शोध संस्थान के संस्थापक बजरंग मुनि, निदेशक आचार्य पंकज, उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी भट्ट, महामंत्री दिनेश पैन्यूली ने खिलाड़ी अभिषेक रांगड़ को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मैमोरी चैंपियन प्रतीक यादव, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा चुके राजेश चंद्रा, डीएस गुसाईं, दौलतराम पैन्यूली, मंगलानंद कुकरेती, कुलबीर सिंह, आशुतोष कुड़ियाल, यश कुमार, अरविंद तिवारी, नवीन शर्मा, मनोज नेगी आदि मौजूद थे।