{"_id":"5b89a74a42c79246400ab9c9","slug":"153574790115-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों की मददगार बनी लक्ष्मणझूला पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों की मददगार बनी लक्ष्मणझूला पुलिस
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पौड़ी पुलिस के सीनियर सिटीजन से मिलिए अभियान के तहत लक्ष्मणझूला थाना में पुलिसकर्मियों ने घर घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों का हालचाल जाना। पुलिस ने तीन चिकित्सकों की टीम के साथ 35 बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच के साथ ही उन्हें दवाइयां दी। एसएसपी की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों को खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। शुक्रवार को लक्ष्मणझूला क्षेत्र में एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी ने अभियान का शुभारंभ किया।
इस दौरान पुलिसकर्मी स्वर्गाश्रम, जौंक, किरमोला, गरुडचट्टी, फूलचट्टी, पटना, मोहनचट्टी, जोगियाणा, भादसी, दिउली, नीलकंठ, मौन, कोठार, धमांद, उमड़ा, बैरागढ़, कुनाऊं और बुकंडी आदि इलाकों में पहुंचे। उन्होंने घर घर जाकर बुजुर्गों से बातचीत की। उनका हालचाल जाना और पुलिस की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। अभियान में चिकित्सकों की टीम के साथ 35 वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्हें आवश्यक दवाइयां भी दी गई। एसएसपी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को राशन का वितरण भी किया गया। बताया कि जनपद में 13वीं बार अभियान चलाया गया है, जोकि आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस टीम में लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा, उपनिरीक्षक विकास भारद्वाज, मनोज कठैत, जगवीर सिंह सजवाण, एसआई सुनील कुमार, कांस्टेबल रंजन सैनी, अमरजीत सिंह, मुकेश, ललित, हरिओम, वीर सिंह, प्रदीप सैनी, सुनीता बलूरी समेत 42 पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी।