फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऑटोनामस कॉलेज में आठ को होंगे छात्रसंघ चुनाव

ऑटोनामस कॉलेज में आठ को होंगे छात्रसंघ चुनाव

Sat, 01 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ऑटोनामस कॉलेज में आठ को होंगे छात्रसंघ चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सूबे के पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने आठ सितंबर को मतदान और उसी दिन शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की घोषणा की है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही कॉलेज में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। राजकीय स्नातकोत्तर स्वायत्तशासी महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन में मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एमपी नगवाल ने प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी की मौजूदगी में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।
विज्ञापन

बताया कि चार सितंबर तक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री की जाएगी और इसी दिन प्रपत्रों की जांच कर प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी की जाएगी। बताया कि आमसभा जनरल गैदरिंग पांच सितंबर को होगी। आठ सितंबर को सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक मतदान और फिर दोपहर 2 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। इसी दिन मतगणना के शीघ्र बाद विजेता प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। मौके पर उपचुनाव अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. मृत्युंजय शर्मा, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. डीएस मेहरा, डॉ. वीपी बहुगुणा, डॉ. वीपी अग्रवाल, डॉ. दयाधर दीक्षित, डॉ. विजेंद्र लिंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


आरक्षित नहीं होगा उपाध्यक्ष का पद
शासन की ओर से छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद छात्रा के लिए आरक्षित करने के फैसले को पलट दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एमपी नगवाल के मुताबिक आरक्षण की अनिवार्यता को शासन ने समाप्त कर दिया है। इससे जुड़ा पत्र भी महाविद्यालय प्रशासन को मिल गया है। बताया कि अब किसी भी पद के लिए कोई आरक्षण नहीं है। लिहाजा, किसी भी पद पर छात्र या फिर छात्रा चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष भी छात्राओं का पलड़ा भारी
पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में बीते कई वर्षों से छात्रा मतदाताओं का दबदबा चला आ रहा है। इस साल भी चुनाव में छात्राओं का पलड़ा भारी रहेगा। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक महाविद्यालय में करीब 3200 छात्र-छात्राएं हैं, जिनमें करीब 65 प्रतिशत छात्राएं हैं। ऐसे में छात्रसंघ चुनाव में हर वर्ष की तरह इस बार भी छात्राएं निर्णायक की भूमिका निभाएंगी।

कॉलेज में शुरू हुआ चुनावी शोर
चुनाव संचालन समिति की ओर से छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम जारी करने के साथ ही कॉलेज में प्रचार तेज हो गया है। चुनाव में किस्मत आजमाने वाले छात्र-छात्राओं की वोट अपील के शोर से महाविद्यालय परिसर गूंजने लगा है। इस वर्ष कॉलेज के बाहर चुनाव प्रचार की अनुमति नहीं है। लिहाजा, कॉलेज की भीतर ही प्रत्याशी टोलियों में वोट अपील करने में जुटे हैं। चुनाव के चलते फिलहाल महाविद्यालय में पठन पाठन कार्य नहीं के बराबर चल रहा है।


आकाश ने दिया मोनू को समर्थन
ऋषिकेश। पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में यूआर पद के दावेदार आकाश उनियाल ने एबीवीपी के अध्यक्ष पद के दावेदार मोनू कुमार को अपना समर्थन दिया। आकाश ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में वह अपने समर्थकों के साथ मोनू कुमार के लिए भी वोट मांगेंगे। परिषद के नेता राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इससे संगठन के अध्यक्ष पद के दावेदार को लाभ मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि छात्रसंघ चुनाव में परिषद अधिकांश पदों पर जीत दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed