फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हरिपुरकलां में टूटा सूखी नदी का तटबंध

हरिपुरकलां में टूटा सूखी नदी का तटबंध

Sat, 01 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
हरिपुरकलां में टूटा सूखी नदी का तटबंध
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ग्राम पंचायत हरिपुरकलां स्थित सूरजपुर कॉलोनी से सटकर बह रही सूखी नदी का तटबंध टूटने से स्थानीय आबादी के लिए बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा के लिए त्वरित इंतजाम करने के निर्देेश दिए हैं। बरसात के चलते हरिपुरकलां की सूखी नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। गांव की सूरजपुर कॉलोनी की सुरक्षा के लिए नदी पर बना तटबंध शुक्रवार को टूट गया, जिससे कॉलोनी के लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है।
विज्ञापन

नदी का पानी कॉलोनी में घुसने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वहीं, तटबंध टूटने की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह से दूरभाष पर संपर्क कर प्रभावित क्षेत्र में जेसीबी के माध्यम से पानी के बहाव की दिशा मोड़ने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने तटबंध की मरम्मत के लिए भी कहा है। मौके पर ग्राम प्रधान सतेंद्र धमांदा, जीवन जोशी, संजीव चौहान, नंद लाल, गजपाल असवाल, देवप्रकाश, वीरेंद्र, विनोद, राजपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed