{"_id":"5b89a2ad42c7922ee4102ee3","slug":"15357467193-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेजल होंगी एबीवीपी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेजल होंगी एबीवीपी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यक्ष पद पर सेजल होंगी एबीवीपी की प्रत्याशी
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विकासनगर। वीर शहीद केसर चंद राजकीय स्नातकोत्तर के चुनावी संग्राम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से सेजल लखरवाल अध्यक्ष पद की दावेदार होंगी। काफी जद्दोजहद और माथामच्ची के बाद शुक्रवार शाम अध्यक्ष पद पर सेजल का नाम फाइनल कर दिया गया है।
एबीवीपी के दो धड़ों में बंटे होने के कारण संगठन के पदाधिकारी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। दोनों धड़ों के बीच सामंजस्य बनाने के लिए महासचिव समेत अन्य पदों पर अब तक उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं किए जा सके हैं। संभावना जताई जा रही है कि शेष पदों पर पदाधिकारियों के नाम शनिवार को फाइनल कर दिए जाएंगे। मालूम हो कि प्रत्याशी चयन को लेकर एबीवीपी संगठन दो धड़ों में बंटा गया है। संगठन के कुछ पदाधिकारी सेजल लखरवाल को अध्यक्ष पद टिकट देने की मांग कर रहे थे। वहीं कुछ संगठन पदाधिकारी छात्र नेता विवेक बिजल्वाण और सलमान को अध्यक्ष पद टिकट देने की मांग कर रहे थे। सेजल को जहां प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम गर्ग और दिव्या का समर्थन प्राप्त था। वहीं विवेक बिजल्वाण के समर्थन में वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष काजल थापा, छात्र नेता मोहित जैन समेत अन्य छात्र नेता लगे हुए थे। ऐसे में शुक्रवार देर शाम को देहरादून में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में सेजल के नाम पर मुहर लगा दी गई है। अध्यक्ष पद उम्मीदवार का नाम फाइनल होने के बाद महासचिव पद के उम्मीदवार के रूप में विवेक बिजल्वाण और सलमान में से किसी एक को टिकट मिल सकता है।