फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सेजल के प्रत्याशी बनने के बाद एबीवीपी में फूटे विद्रोह के स्वर

सेजल के प्रत्याशी बनने के बाद एबीवीपी में फूटे विद्रोह के स्वर

Sat, 01 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सेजल के प्रत्याशी बनने के बाद एबीवीपी में फूटे विद्रोह के स्वर
सेजल को प्रत्याशी बनाने पर एबीवीपी में फूटे विद्रोह के स्वर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विकासनगर। एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद पर सेजल लखरवाल को प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही संगठन में विद्रोह के स्वर फूट गए हैं। वरिष्ठ छात्र नेता मोहित जैन, निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष भाग्य श्री समेत 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने संगठन को छोड़ने का फैसला किया है। ये सभी सदस्य शनिवार को संगठन छोड़ने की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा निर्दलीय रूप से अपने उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतार सकते हैं।
मालूम हो कि अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी चयन को लेकर एबीवीपी संगठन दो धड़ों में बंटा हुआ है। संगठन के प्रदेश स्तरीय अधिकारी जहां सेजल के पक्ष में खड़े थे। वहीं निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष भाग्यश्री समेत अन्य जिला कार्यकारिणी सदस्य विवेक बिजल्वाण और सलमान में से किसी एक को टिकट देने के समर्थन में थे। इसमें एबीवीपी के उच्च स्तरीय पदाधिकारियों ने सेजल के नाम पर मुहर लगा दी है। इसके बाद से संगठन में विरोध के स्वर फूट पड़े हैं। शुक्रवार की देर शाम तक सभी नाराज पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करते रहे। वरिष्ठ छात्र नेता मोहित जैन ने बताया कि प्रत्याशी चयन में पदाधिकारियों की राय नहीं ली गई है। इसके चलते अधिकतर सदस्य निर्णय के खिलाफ हैं।
विज्ञापन

आर्यन के बिगड़े गणित को एबीवीपी की फूट से मिलेगा लाभ
विकासनगर। पछवादून के सबसे बड़े राजकीय महाविद्यालय में हमेशा से ही आर्यन और एबीवीपी के बीच कांटे की टक्कर रही है। आर्यन छात्र संगठन इस बार कविता चौहान को अध्यक्ष पद पर अपना उम्मीदवार बनाना चाहता था। यही कारण था कि छात्र नेताओं ने कविता को एनएसयूआई से तोड़कर अपने साथ आर्यन छात्र संगठन में शामिल किया था। बीते दो साल से छात्र राजनीति में सक्रिय होने के कारण ज्यादातर छात्र कविता को बेहद अच्छे ढंग से जानते हैं। ऐसे में आर्यन का इरादा कविता को अध्यक्ष पद के दावेदार के रूप में उतारने का था, लेकिन कविता को प्रवेश न मिलने से आर्यन छात्र संगठन का यह गणित बिगड़ता नजर आने लगा था। हालांकि प्रत्याशी चयन मे एबीवीपी में पड़ी फूट ने आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...आर्यन धर्मेंद्र पर लगाएगा दांव
विकासनगर। आर्यन छात्र संगठन धर्मेंद्र सिंह पर अपना दांव लगाने की तैयारी में है। धर्मेंद्र संगठन की ओर से अध्यक्ष पद के दावेदार हो सकते हैं। इस बाबत शुक्रवार देर शाम धर्मेंद्र के नाम की घोषणा करने की सूचना है। अन्य पदों पर शनिवार को निर्णय लिया जाएगा। पूर्व छात्र उपाध्यक्ष रोहित रोहिला ने बताया कि मंत्रणा जारी है, जल्द ही अन्य सदस्यों के नाम भी फाइनल कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed