{"_id":"5b89a29c42c7924675343bac","slug":"153574670319-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों से जबरन अधिक फीस वसूल रहा स्कूल प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों से जबरन अधिक फीस वसूल रहा स्कूल प्रबंधन
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों से अधिक फीस वसूल रहा स्कूल प्रबंधन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विकासनगर। बाड़वाला स्थित एक निजी स्कूल प्रबंधन पर छात्रों से अधिक फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग संबंधी ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
अभिभावकों का आरोप है कि बाड़वाला स्थित एक निजी स्कूल प्रबंधन छात्रों से जबरन अधिक फीस वसूल रहा है। सत्र के बीच में छात्रों की फीस में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। स्कूल में अभिभावक-शिक्षक एसोसिएशन का गठन भी नहीं किया गया है। मामले में खंड शिक्षाधिकारी ने 31 अगस्त तक स्कूल प्रबंधन समिति के गठन के लिए बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन शुक्रवार को बीईओ ने आने से मना कर दिया। बीईओ वीपी सिंह का कहना है कि मामले में स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर दिया गया है। स्कूल के डॉयरेक्टर की तबीयत खराब होने के कारण स्कूल प्रबंधन द्वारा मीटिंग को किसी अन्य दिन रखने की मांग की गई थी। जिसे स्वीकार कर लिया गया था। प्रदर्शन में राकेश तोमर उत्तराखंडी, गजेंद्र जोशी, मुकेश तोमर, भीम सिंह बड़वाल, विराज चौहान, मातवर तोमर, भरत पंवार, बिशन सिंह, सोनिया, सविता, मनिता, सुनीता, ममता आदि शामिल रहे।