{"_id":"5b89a29942c792463724fc97","slug":"15357467004-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉक फॉर लाइफ रैली से दिशा नशा मुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉक फॉर लाइफ रैली से दिशा नशा मुक्ति का संदेश
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉक फॉर लाइफ रैली से दिया नशा मुक्ति का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
सेलाकुई। राजावाला रोड स्थित इक्फाई बिजनेस स्कूल (आईबीएस) के छात्रों ने शुक्रवार को सेलाकुई बाजार में ‘वॉक फॉर लाइफ’ रैली निकाली। असरा फाउंडेशन के तत्वावधान में निकाली गई रैली में 300 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया।
रैली के दौरान छात्रों ने फ्लैश मोब, नुक्कड़ नाटक के साथ लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली मुख्य बाजार होते हुए सेलाकुई पुलिस चौकी के पास संपन्न हुई। आईबीएस के डीन डॉ. मुदु ने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से जिंदगियां बर्बाद हो जाती हैं। यह सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है कि वह लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करें। असरा फांउडेशन की निदेशक कृतिका पोखरियाल और चंचल क्षेत्री ने कहा कि युवा देश का भविष्य होते हैं, लेकिन गलत संगत में फंसकर युवा नशे की गिरफ्त में जा रहा है। इसका खामियाजा परिवार के साथ समाज व देश को भी भुगतना पड़ता है। मनोचिकित्सक डॉ. अखिल चोपड़ा ने युवाओं को नशे की लत छोड़ने के तरीके बताए। इस मौके पर डॉ. अमित जोशी, अल्का, प्रिंस, पुरुषोत्तम, पायल, राजश्री, कंवलजीत, नरेंद्र, ईशवंका, गर्विशा, अनुराग, लक्ष्मी, श्वता, दीपाली आदि मौजूद रहीं।