{"_id":"5b8979b642c7924671664cac","slug":"15357362331-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी स्वीत में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी स्वीत में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर....
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जीआईसी स्वीत में संस्कृत सप्ताह के तहत संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार का जोर दिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
जीआईसी स्वीत में संस्कृत सप्ताह के तहत संस्कृत समूह गान, नृत्य, संभाषण सुलेख, सूक्ति, पट्टिका लेखन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोष्ठी में कार्यक्रम संयोजक रामचंद्र भट्ट ने कहा कि संस्कृत भाषा के प्रति छात्रों की रुचि के लिए विद्यालय में हर शुक्रवार को सभी गतिविधियां संस्कृत भाषा में ही की जाती हैं, जिसमें वार्तालाप, प्रार्थना, प्रतिज्ञा आदि नित्य की गतिविधियां भी शामिल है। भट्ट ने भाषा को जन-जन तक पहुंचानेे के लिए सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापकों से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने स्वीत गांव में शोभायात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को संस्कृत भाषा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य आरएस रावत, पीटीए अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, रघुवीर भंडारी, मनोज कांत उनियाल, जया बहुगुणा, उत्तम गुसांई, रमेश वाजपेयी आदि ने भी विचार रखे।