फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजेंद्र भंडारी अध्यक्ष व रविंद्र सिलवाल बने महासचिव

राजेंद्र भंडारी अध्यक्ष व रविंद्र सिलवाल बने महासचिव

Fri, 31 Aug 2018 10:57 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
राजेंद्र भंडारी अध्यक्ष व रविंद्र सिलवाल बने महासचिव
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र भंडारी व महासचिव पद पर रविंद्र सिलवाल विजयी घोषित हुए हैं। शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के लिए मतदान 21 अगस्त को संपन्न हुए थे। सीटीओ (चीफ ट्रेजरी ऑफिसर) के निर्देश पर मतगणना के दौरान चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट से निर्देश मिलने पर शुक्रवार को मतगणना की गई।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शुक्रवार करीब 4 बजे से मतगणना शुरू की गई और शाम करीब 6 बजे परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर राजेंद्र भंडारी को 277, देवेंद्र फर्स्वाण को 196 व सतीश चंद्र थपलियाल को 44 मत प्राप्त हुए। राजेंद्र भंडारी 81 मतों से विजयी रहे। इस पद पर 10 मत अवैध पाए गए। उपाध्यक्ष पद पर पुष्कर सिंह चौहान को 257, सुनील कुमार भट्ट को 187 व नैन सिंह राणा को 58 मत प्राप्त हुए। 25 मत अवैध घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर 70 मतों से पुष्कर सिंह विजयी रहे। जबकि महासचिव पद पर रविंद्र सिलवाल को 193, मनोज नेगी व सुनील रावत को 158-158 मत प्राप्त हुए। 18 मत अवैध घोषित किए गए। महासचिव पद पर रविंद्र सिलवाल 35 मतों से विजयी रहे। वहीं सह सचिव पद पर राकेश रावत को 235, धर्मपाल को 230 व भगवान सिंह भंडारी को 44 मत प्राप्त हुए। राकेश सिंह 5 मतों से विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह रावत को 298, राजीव तोमर को 109 व घनानंद को 104 मत प्राप्त हुए। इस पद पर 16 मत अवैध घोषित किए गए। कुलदीप रावत 189 मतों से विजयी रहे। प्रचार मंत्री पद के लिए राकेश प्रकाश थपलियाल को 18, सुरेंद्र सिंह को 175 व जगदीश राणा को 146 मत प्राप्त हुए। 19 मत अवैध पाए गए। राकेश थपलियाल 12 मतों से विजयी रहे। देर शाम चुनाव अधिकारी विजयानंद बहुगुणा ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों में कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन


>>>>>
देवेंद्र फर्स्वाण ने जताई आपत्ति

श्रीनगर। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी देवेंद्र फर्स्वाण ने मतपत्रों को बदले जाने का आरोप लगाया। फर्स्वाण ने कहा कि अध्यक्ष पद पर मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने चुनाव अधिकारी से अध्यक्ष पद पर परिणाम घोषित न किए जाने की मांग की। फर्स्वाण ने कहा कि वह चुनाव अधिकारी के विरुद्ध न्यायालय में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


>>>>>>>>>>
राजीव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed