{"_id":"5b8855c342c79246773eb831","slug":"1535661494173-50-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीसीएल ने की 3.50 लाख की बकाया वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीसीएल ने की 3.50 लाख की बकाया वसूली
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
यूपीसीएल ने बकाएदारों के खिलाफ बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। जिसमें कुल 3.50 लाख रुपये की बकाया वसूली की गई। अभियान के दौरान करीब एक हजार लोगों को सहभागिता योजना के तहत बिजली कनेक्शन भी बांटे गए। बकाया भुगतान न करने पर लोगों को कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई।
एसडीओ अशोक कुमार की अगुवाई में बृहस्पतिवार को टीम ने चकराता, त्यूनी और बुल्हाड़ क्षेत्र में अभियान चलाया। एसडीओ ने बताया कि यह पहला मौका है जब एक ही दिन में विभाग ने जनजातीय क्षेत्र में 3.50 लाख रुपये की बकाया वसूली की हो। बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। बिजली चोरी करने और बकाया भुगतान न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान टीम में अवर अभियंता परम सिंह चौहान, इंदर सिंह भी मौजूद रहे।
15 वाहनों का किया चालान, एक सीज
साहिया। परिवहन कर अधिकारी रत्नाकर सिंह ने जौनसार बावर क्षेत्र में ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाते हुए बृहस्पतिवार को 15 वाहनों के चालान किए, जबकि कागजात पूरे न होने पर एक वाहन को सीज भी किया। परिवहन कर अधिकारी ने बताया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।