फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज जारी होगी कॉलेज में चुनावी अधिसूचना

आज जारी होगी कॉलेज में चुनावी अधिसूचना

Fri, 31 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
आज जारी होगी कॉलेज में चुनावी अधिसूचना
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

पछवादून के सबसे बड़े वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज दोपहर बाद छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को कॉलेज प्रशासन छात्रसंघ चुनाव संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।

अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि एक से चार अगस्त तक कॉलेज में नामांकन पत्र बिक्री का काम किया जाएगा। जिसके बाद पांच अगस्त को नाम वापसी और अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। जिसके बाद आठ अगस्त को कॉलेज में चुनाव कराएं जाएंगे। इस बार छात्रसंघ उपाध्यक्ष का पद छात्राओं के लिए आरक्षित किया जा सकता है। वहीं, छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होते ही विभिन्न छात्र संगठनों ने भी अपना प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। छात्र घर-घर जाकर अपने उम्मीदवारों के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। जहां प्रत्याशी चयन को लेकर एनएसयूआई अभी अपने पत्ते खोलने से बच रहा है। वहीं, आर्यन और एबीवीपी शुक्रवार ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकते हैं। बृहस्पतिवार को दोनों संगठनों के पदाधिकारियों के बीच दिनभर प्रत्याशी चयन को लेकर गहन मंथन होता रहा। प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट ने बताया कि चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार होंगे। चुनाव वाले दिन ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले छात्रों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed