{"_id":"5b84361e42c792465274b3c2","slug":"15353912518-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंड क्षेत्र में दो माह से नहीं हुई रसोई गैस की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंड क्षेत्र में दो माह से नहीं हुई रसोई गैस की आपूर्ति
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। बंड क्षेत्र में दो माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों को एक गैस सिलेंडर भराने के लिए बीस किमी की दूरी तय कर चमोली और नंदप्रयाग बाजार जाना पड़ रहा है।
बंड क्षेत्र में रसोई गैस एजेंसी जोशीमठ की ओर से रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है, लेकिन गत जून माह से क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर का वितरण नहीं हो पाया है। होटल व्यवसायी सज्जन लाल शाह, अतुल शाह, सुनील कुमार, ललित मोहन, हरीश भंडारी, सुशील हटवाल और संतू का कहना है कि रसोई गैस का वितरण न होने से नंदप्रयाग, चमोली और गोपेश्वर जाना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी शिल्पी शुक्ला का कहना है कि जोशीमठ गैस एजेंसी को बंड क्षेत्र में रसोई गैस वितरण के निर्देश दिए जाएंगे। जल्द ही क्षेत्र में गैस वितरित कर दी जाएगी।