{"_id":"5b84353a42c792467002394e","slug":"153539102319-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्डन जूनियर हाईस्कूल ने प्रबंध समिति की चुनाव प्रक्रिया का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्डन जूनियर हाईस्कूल ने प्रबंध समिति की चुनाव प्रक्रिया का किया बहिष्कार
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। प्रबंध समिति के चुनाव में शिक्षा विभाग की ओर से अधिकारी तैनात करने का मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका ने विरोध किया है। बाहरी व्यक्ति को चुनाव में अधिकारी तैनात किए जाने पर उन्होंने चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार करने की बात कही।
मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल श्रीनगर में प्रबंध समिति के चुनाव होने हैं। इसके लिए साधारण सभा के सदस्यों का पंजीकरण होना है। बीईओ खिर्सू एमएल आर्य ने विद्यालय को पत्र भेजते हुए बताया कि साधारण सभा के सदस्यों के लिए आवेदन पत्र वितरण और बैंक ड्राफ्ट जमा करने के लिए हाईस्कूल श्रीकोट के सहायक अध्यापक विनय किमोठी की तैनाती की गई है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरोज रावत ने बीईओ के इस आदेश पर असहमति जताई है। उन्होंने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि यदि बाहरी व्यक्ति को तैनाती दी जाएगी तो स्कूल चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार करेगा। मामले में महावीर बिष्ट, एडी माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल का कहना है कि प्रबंध समिति का गठन करना शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है। चुनाव प्रक्रिया में कोई शिकायत न हो इसलिए तटस्थ कार्मिक की तैनाती की गई है। कहा कि प्रधानाध्यापिका ही चुनाव प्रक्रिया को बाधित करना चाहती है। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।