{"_id":"5b84353642c792464b1c5721","slug":"15353910191-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाना किराया वसूल रहे चालकों पर करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाना किराया वसूल रहे चालकों पर करें कार्रवाई
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वार। जन शिकायत निवारण शिविर में मुआवजा, पेंशन, भूस्खलन से हो रहे नुकसान और मवेशियों में फैल रही बीमारी की समस्याएं उठीं। मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने संबंधित अधिकारियों को सभी जन समस्याओं को निपटाने के निर्देश दिए। शिविर में आठ शिकायतें दर्ज हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कहा गया कि बदरीनाथ हाईवे पर चमोली बाजार से भूस्खलन जोन क्षेत्रपाल तक डेढ़ किमी के टैक्सी चालक सवारियों से बीस रुपये वसूल रहे हैं। इस पर सीडीओ ने एआरटीओ को शीघ्र मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यदि सवारियों से मनमाना किराया वसूला गया तो संबंधित चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।