फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रभारी अधिकारियों के भरोसे कर्णप्रयाग तहसील

प्रभारी अधिकारियों के भरोसे कर्णप्रयाग तहसील

Mon, 27 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी अधिकारियों के भरोसे कर्णप्रयाग तहसील

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। समाज कल्याण, बाल विकास जैसी लोक कल्याणकारी योजनाओं को संचालित करने वाले विभागों में अधिकारियों को टोटा बना है। स्थिति यह है कि तहसील में कई विभाग प्रभारी अधिकारियों के जिम्मे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को काम के लिए अफसरों और दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

प्रधान संगठन के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी आदि का कहना है कि कर्णप्रयाग तहसील में सहायक समाज कल्याण अधिकारी का पद एक साल से रिक्त है। यहां विभाग ने नारायणबगड़ से सप्ताह में दो दिन सहायक समाज कल्याण अधिकारी की व्यवस्था की है, लेकिन संबंधित अधिकारी दो दिन भी ब्लाक के लिए समय नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में बुजुर्ग, विधवा, विकलांग, किसान, परित्यक्ता सहित अन्य पेंशन योजनाओं के आवेदन, सत्यापन संबंधी प्रक्रिया के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्हें काम के लिए छह किमी की दूरी नापनी पड़ रही है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि तहसील में खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पांच सालों से प्रभारी बीडीओ की तैनाती है, तो बाल विकास का जिम्मा प्रभारी अधिकारी के भरोसे है। शिक्षा महकमा भी अधिकारी विहीन है। यहां खंड शिक्षा अधिकारी का प्रभार राजकीय इंटर कालेज नैनीसैंण के प्रधानाचार्य के पास है। दूसरी ओर जिला समाज कल्याण अधिकारी एस. लाल का कहना है कि नारायणबगड़ के सहायक समाज कल्याण अधिकारी को कर्णप्रयाग का अतिरिक्त चार्ज देते हुए दो दिन कर्णप्रयाग में बैठने के आदेश दिए गए हैं। यदि मामले में शिकायत आ रही है तो संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed