फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बहनों ने भाइयों कलाई पर बांधा प्यार

बहनों ने भाइयों कलाई पर बांधा प्यार

Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
बहनों ने भाइयों कलाई पर बांधा प्यार
- रक्षाबंधन पर जौनसार बावर और पछवादून में धूमधाम के साथ मनाया गया
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व रविवार को जौनसार बावर-पछवादून में धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर रंगबिरंगी राखी बांधकर मंगलकामनाएं की तो भाइयों ने भी बहनों को उपहार देखकर रक्षा का वचन दिया। बहनों के साथ ही पुरोहितों ने भी यजमानों को राखी बांधी।
रविवार को रक्षाबंधन पर पछवादून से लेकर जौनसार बावर तक में उत्साह देखा गया। बहनों ने सुबह 7:43 के बाद शुरू हुए शुभम मुहूर्त में राखी बांधना शुरू किया जो क्रम रात तक जारी रहा। बहनों ने भाइयों को टीका कर कलाइयों पर राखी बांधकर आरती उतार मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी उन्हें उपहार दिए। त्योहार के चलते बाजार में रौनक रही। घरों में छोटे छोटे बच्चों ने भी राखी का लुत्फ उठाया। सड़कों पर सुबह से देर रात तक भाइयों के घर जाती बहनें और बहनों के घर जाते भाइयों की रौनक दिखी।
विज्ञापन


हवन किया
श्री सनातन धर्म सभा विकासनगर की ओर से रक्षाबंधन पर हवन का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने आहुति डाल विश्व कल्याण की कामना की। सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ हवन-यज्ञ करीब 1 घंटे चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के बांधी राखी
रक्षाबंधन पर्व पर क्षेत्र की महिलाओं ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान की कलाई पर बांधी। महिलाओं ने विधायक से मातृशक्ति की सुरक्षा की वायदा लिया। विधायक ने क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस मौके पर धर्मेंद ठाकुर, रवि चौहान, संजय सैनी, सूरत सिंह, विरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।


लॉस नायक को बांधी राखी
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में भी रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्राओं ने स्कूल पहुंचे 10 सिख बटालियन के लॉस नायक सुखविंदर सिंह को राखी बांधी। मालूम हो कि इस बार छात्राओं ने उत्तराखंड में चीन सीमा पर तैनात सिख बटालियन के जवानों को राखियां भेजी है। जिसका आभार व्यक्त करने के लिए बटालियन के लॉस नायक रविवार को स्कूल पहुंचे। प्राचार्य डॉ. जीसी बडोनी ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उप प्रधानाचार्या सुधा पैन्यूली भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed