फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नहर किनारे मिले पशु अवशेष, हिंदू संगठनों ने काटा हंगामा

नहर किनारे मिले पशु अवशेष, हिंदू संगठनों ने काटा हंगामा

Sat, 25 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नहर किनारे मिले पशु अवशेष, हिंदू संगठनों ने काटा हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

बाजार चौकी क्षेत्र अंतर्गत शक्ति नहर पुल नंबर-2 के पास अज्ञात पशु के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अवशेष को गौवंश के बता मौके पर जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख आसपास के चौकी और थाने की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। कोतवाल एसएस नेगी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को समझाबुझा कर शांत किया। मौके पर पशु चिकित्सक को बुला अवशेषों की सैपलिंग कराई गई। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। शेष अवशेष को गड्ढा कर दफना दिया गया है। मामले में विभिन्न हिंदू संगठनों ने पशुवध करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर पुलिस को तहरीर दी है।
शुक्रवार को कुछ लोगों ने पुल नंबर-2 के पास शक्ति नहर किनारे एक अज्ञात पशु के अवशेष देखे। जिसके बाद मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता अनिल चौहान के नेतृत्व में लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि उक्त अवशेष गोवंश के हैं। जिसे दूसरे समुदाय के लोगों ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए नहर किनारे फेंका हुआ है। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामा बढ़ता देख कोतवाली, हरबर्टपुर और डाकपत्थर चौकी क्षेत्र की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। कोतवाल एसएस नेगी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाबुझा शांत कराया।
विज्ञापन

मामले में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने पशुवध करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर बाजार चौकी पुलिस को तहरीर दी है। कहा धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए पशु के अवशेषों को नहर किनारे फेंका गया है। कहा पूर्व में भी क्षेत्र अंतर्गत गो मांस मिलने का मामला सामने आ चुका है। क्षेत्र में ऐसी घटनाएं बढ़ रही है। लेकिन अब तक दोषी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद प्रमुख और मिशन वंदे मातरम के सह संयोजक गिरीश चंद डालाकोटी, हिंदू जागरण मंच के संयोजक विपिन कुमार, जिला मंत्री सुभाष सैनी, मिशन वंदे मातरम के गुरु चरण सिंह, विश्व हिंदू परिषद के गंभीर सिंह तोमर, विक्रम सिंह चौहान, राहुल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अवशेष किस पशु के हैं।
- एसएस नेगी, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed