फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अस्थि कलश यात्रा का किया स्वागत

अस्थि कलश यात्रा का किया स्वागत

Fri, 24 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अस्थि कलश यात्रा का किया स्वागत
कर्णप्रयाग/गौचर/लंगासू। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा का भाजपाइयों और स्थानीय लोगों ने सादगी से स्वागत किया। इस दौरान कलश पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भावुक हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार अपराह्न को अस्थि कलश यात्रा चमोली जिले के कमेड़ा गांव पहुंची। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे कलश यात्रा गौचर से कर्णप्रयाग पहुंची। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे बुजुर्ग सरदार संत सिंह स्व. वाजपेयी की अस्थियों के कलश से लिपटकर खूब रोए। यात्रा के साथ चल रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत और काबीना मंत्री प्रकाश पंत ने सरदार संत को सांत्वना दी। यात्रा में विधायक महेंद्र भट्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी, मुन्नी देवी शाह, जिलाध्यक्ष मोहन थपलियाल, जिला मीडिया प्रभारी रमेश मैखुरी, दिनेश डिमरी, महाराज लिंगवाल, जयकृत बिष्ट, मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी, मनोरमा नैनवाल, समीर मिश्रा, दमयंती रतूड़ी और रुचि डिमरी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed